बिहार

होली पर तेज प्रताप का बवाल, बॉडीगार्ड से जबरन डांस और बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की राजधानी पटना में होली के दिन उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने बॉडीगार्ड को जबरन डांस करवाया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही हंगामा मच गया। विवाद यहीं नहीं रुका, तेज प्रताप यादव बाद में बिना हेलमेट के पटना की सड़कों पर बाइक चलाते भी नजर आए। इन मामलों को पटना पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

संज्ञान लेते हुए पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने वर्दी में डांस करने वाले पुलिसकर्मी को तेज प्रताप यादव की सुरक्षा से हटा दिया है और उसे लाइन क्लोज कर दिया गया है। हटाए गए बॉडीगार्ड दीपक कुमार की जगह दूसरे कांस्टेबल को सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा, पटना एसएसपी ने ट्रैफिक एसपी को तेज प्रताप यादव के खिलाफ बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान जारी करने का निर्देश दिया है।

Related posts

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

जनता महादलित संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार

error: