बिहार

डीआईजी ने फुलकाहा थाना पहुंचकर कई बिंदुओं पर किये जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर शनिवार को पूर्णिया कमिश्नरी के डीआई जी प्रमोद कुमार मंडल ने फुलकाहा थाना पहुंच कर बीते बुधवार 12 मार्च के रात्रि अपराधी अनमोल यादव को पकड़ने गए पुलिस के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा धक्का मुक्की करने के पश्चात ए एस आई राजीव रंजन मल के मौत हो जाने के मामले में आज जांच किए हैं। जांच के क्रम में सभी पुलिस पदाधिकारी एवं बल तथा चोकीदार से बारी-बारी से घटना के संबंध में जानकारी लिए।

Advertisements
Ad 1

तत्पश्चात मीडिया के सामने उन्होंने बताया कि काफी संख्या में सामाजिक तत्वों के द्वारा ए एस आई पर अटैक किया गया था। इस मामले का अनुसंधान मैं स्वयं कर रहा हूं जो भी दोषी होंगे उनको बक्सा नहीं जाएगा। सभी दोषी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने कहा स्पीडी ट्रायल भी चलाया जाएगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार, के अलावे फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार सिंह एवं थाना के सभी पदाधिकारी तथा कर्मी मौजूद थे।

Related posts

नालंदा मेडिकल कॉलेज–पटना डेंटल कॉलेज के बीच एमओयू

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

error: