बिहार

तरूणोदय ग्लोबल स्कूल में बच्चों का होली मिलन समारोह

पटनासिटी, रॉबीन राज। तरूणोदय ग्लोबल स्कूल में होली के अवसर पर विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक त्रिभूवण सिंह, प्राचार्या मिनाक्षी रानी, शिक्षिकाएं खुशबू रानी, प्रियंका राज, संध्या, सनोवर, कशिश और तनू रानी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगों के इस उत्सव में अबीर-गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Ad 1

निदेशक त्रिभूवण सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली खेलने की सलाह दी। वहीं, प्राचार्या मिनाक्षी रानी ने छात्रों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया और उन्हें एकता व प्रेम के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी।

Related posts

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

error: