बिहार

परसा बाजार इलाके में एटीएस जवान को गोली मारने वाला फरार आरोपित दीदारगंज से गिरफ्तार!

पटना, अजित। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष अक्टूबर माह में गया जा रहा एटीएस जवान को गोली मारने का आरोपित फरार अपराधी पटना के दीदारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि दीदारगंज से हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. हर्ष कुमार अपने साथियों के साथ अक्टूबर 2024 में मेन रोड पर लोगों से लूटपाट कर रहा था उसी समय पटना से गया जा रहा एटीएस जवान की नजर उस पर पड़ी तब लुटेरे का विरोध करने पर उन लोगों ने गोली चला दिया था जिसमें एटीएस जवान रवि सोनार घायल हो गए थे. इस मामले में पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल दीदारगंज से गिरफ्तार हर्ष कुमार को जेल भेज दिया गया।

Related posts

स्मार्ट बॉर्डर परियोजना से भारत की सीमाएं होंगी अभेद्य : गृह मंत्री अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ चर्चा की

शेखपुरा डीएम सख्त : ईंट-भट्टों पर चलेगा सघन अभियान, DRCC रैंकिंग सुधारने के निर्देश

error: