बिहारराजनितिक

तेजस्वी यादव का छठे चरण में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का छठा चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 05 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक छ जिलों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसमें 05 जनवरी 2025 को पुर्वी चम्पारण (मोतिहारी ) में होना है, जिसमें संगठन जिला मधुबन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके बाद दिनांक 07 जनवरी 2025 को कैमूर, 08 जनवरी को बक्सर, 11 जनवरी को पुलिस जिला बगहा, 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण (बेतिया) तथा 13 जनवरी 2025 को गोपालगंज जिला कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

इन्होंनें यह भी बताया कि प्रदेश राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के छठे चरण के कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला अध्यक्ष/ जिला प्रधान महासचिव को भेज दी गई है , और उसी अनुसार संबंधित जिला में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसकी तैयारी राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं, उसी के अनुसार की जा रही है। एजाज ने यह भी बताया कि आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।

Related posts

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव