ताजा खबरेंनई दिल्लीराष्ट्रीय

ManMohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार रात को दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उन्हें देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री, पंजाब और ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई-

साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

स्कूल में पिटाई के बाद छात्र की मौत से पटना में बवाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों के परिचय-पत्र स्वीकार किए

फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, 9.4 लीटर देसी शराब बरामद; शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन भी दबोचे

error: