बिहार

मंजीत सीनियर बेसबॉल टीम के लिए पंजाब का कर रहे प्रतिनिधित्व

पटना, रॉबीन राज। पटनासिटी के मरचा मर्ची गांव से ताल्लुक रखने वाले मंजीत की यात्रा किसी प्रेरणा से कम नहीं है। मंजीत को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। उन्होंने पहले क्रिकेट खेला, लेकिन बाद में बेसबॉल को चुना और इसमें अपनी पहचान बनाई। अब मंजीत ने दो राष्ट्रीय स्तर के बेसबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और इस बार उन्हें पंजाब से सीनियर बेसबॉल टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। यह मंजीत के लिए बड़ी सफलता है, और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।”

पंजाब के संगरुर में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 37वीं सीनियर नेशनल महिला व पुरुष बेसबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार पुरुष टीम की घोषणा की गई जिसमे पटनासिटी के मंजीत भी शामिल हैं। मंजीत का कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें पांच सालों की कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कभी हार नहीं मानी, और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। मंजीत का सपना है कि वह एक दिन भारत की राष्ट्रीय टीम में खेलें। उन्होंने कहा कि यह सपना बचपन से उनका था और अब वह उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनका मानना है कि मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

मंजीत ने अपने परिवार और बिहार बेसबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है, जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहा, जब कुछ लोग उन्हें नकारात्मक तरीके से देखते थे और कहते थे कि खेल से कुछ नहीं मिलेगा। लेकिन मंजीत ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया कि सफलता मेहनत के बिना नहीं मिलती, हालांकि अभी भी और बेहतर करने के लिए खेल में लगे हैं। बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, उपाध्यक्ष संजय कुमार, एसएन राजू, अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी व कोषाध्यक्ष रुपक कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी बिपिन कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार चिंटू, विजय कुमार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में हर समय मौजूद रहते हैं।

Related posts

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

IGIC में करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद ड्रेसर सुनील कुमार सेवानिवृत्त, भावुक समारोह में दी गई विदाई

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!