बिहार

सभी धर्मों के लोगों ने चर्च में जलाये कैंडिल

फुलवारीशरीफ, अजित। प्रभु यीशु मसीह के आगमन को लेकर फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित कैथोलिक संत मेरी चर्च को आकर्षक और सुन्दर ढंग से सजाया गया. बीती रात्रि से ही ईसाई समुदाय के लोगो ने शामिल होकर मोमबत्तियां जलाये ,कैरल गीत गाये. इसोपुर – मिशन रोड स्थित मिशन में भी प्रभु इशु के जन्मोत्सव पर लोगों ने कैंडिल जलाए गए. जैसे ही 12 बजे यीशु प्रभु आये ..हैप्पी क्रिसमस कह कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दिए।

संत मेरी चर्च के फादर राकेश ने बताया की प्रभु इशु अमन, शांति,भाईचारा,प्रेम के प्रतिक थे. सम्पूर्ण मानवता के अच्छाई के लिए यीशु प्रभु से प्रार्थना किये। इस अवसर पर सांता क्लॉज ने बच्चों के बीच चैकलेट व अन्य गिट बांटे. फुलवारी शरीफ चर्च में सुबह से ही देर शाम तक इसाई धर्मावलम्बी समेत विभिन्न धर्मो के लोगों ने प्रभु इशु मसीह से अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए कैंडिल जलाकर आर्शीवाद ग्रहण किया।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक