बिहार

एस० डी० वी० में हुआ क्रिसमस डे का आयोजन

फुलवारी शरीफ़,अजीत : मंगलवार को एस० डी०वी० पब्लिक स्कूल, नत्थूपुर रोड, कुरथौल, पटना के प्रांगण में “क्रिसमस डे” को मनाया गया जिसमे बच्चों ने सांता क्लॉज के वस्त्रों में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. बच्चों ने संगीत शिक्षक घनश्याम कुमार द्वारा रचित गीत एवं संगीत के माध्यम से क्रिसमस मनाया. सांता क्लॉज ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी एवं उपहार वितरित किया.स्कूल में प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित नाटक भी मंचन किया गया.

विद्यालय निदेशक राजेश्वर प्रसाद ने क्रिसमस के मौके पर बच्चों को अपने संदेश में कहा कि कहा कि प्रभु यीशु ने लोगोंं को प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया है. अमीर गरीब, उंच नीच, जाति पाति से दूर रहकर इंसानियत के पथ पर चलने का संदेश दिया है. इस आयोजन में विद्यालय के उप-निदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार, उप-प्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय, सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण भी उपस्थित रहे.

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका