बिहार

बिहार के नए DGP ने पदभार ग्रहण किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में नए डीजीपी विनय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। डीजीपी के रूप में चार्ज लेने के साथ ही विनय कुमार ने अपनी मंशा साफ कर दी। डीजीपी ने कहा कि अब अपराधियों की संपत्तियों को अनुसंधान के दौरान अटैच किया जाएगा। इसके तहत थानों को निर्देश दिया जाएगा कि वे अपराधियों की संपत्तियों की जानकारी प्राप्त करें और पुलिस मुख्यालय को सूचित करें।

नवनियुक्त डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि कानून का राज स्थापित करने की प्राथमिकता रहेगी, कानून के शासन को स्थापित करने के लिए जितने भी नियम-परिनियम हैं, उन्हें प्रभावकारी ढंग से लागू किया जाएगा. अपराधियों पर सख्त नकेल कसा जाएगा. अपराधियों के खिलाफ चर्तुदीक दिशा से काम किया जाएगा. स्पीडी ट्रायल में सुधार लाने की कोशिश की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि पुलिस का ध्यान अब सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी पर नहीं, बल्कि उनकी संपत्तियों की जब्ती पर भी होगा। इस कदम से अपराधियों के बीच हड़कंप मचने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
Ad 1

बिहार के नए DGP विनय कुमार 1991 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी गिनती सरल, शालीन और शोधक्षम अधिकारियों में होती है। आपको बतादे की विनय कुमार मोतिहारी के एसपी भी रह चुके हैं। उन्होंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में वे पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के डीजी के पद पर कार्यरत थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट

error: