बिहार

लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष मनोनीत हुए कौशल

अररिया, रंजीत ठाकुर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक चुनावों में भरगामा प्रखंड के आडवाणी नगर मंडल अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कौशल सिंह भदौरिया को संगठन ने निर्विरोध मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आडवाणी नगर मंडल अध्यक्ष पद चयन में चुनाव अधिकारी सुधीर भगत व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य झा के सामने 06 गांव के 41 बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

कौशल सिंह के मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्त्ता सुरेंद्र झा,अशोक सिंह,परमानन्द साह,भागवत दास,शशिकांत राय,बीरेंद्र मंडल,संजय मिश्रा,संजय झा,महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा देवी,महामंत्री गजेंद्र दास,विमल सिंह,निरशु ऋषिदेव,दिलीप यादव,यदुवंश झा,शंकर रजक,जगदीश मेहता,मनोज दिवाकर आदि ने खुशियां मनाकर मिठाई बांटी।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: