क्राइमबिहार

फुलकाहा पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग कांड में संलिप्त चार वारंटी को किया गिरफ्तार, चोरी का एक बाइक भी जप्त!


अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के निर्देशन में मंगलवार के रात्रि गस्ती के दौरान अभियान चलाकर छापेमारी कर अलग-अलग कांडो में दर्ज चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक वारंटी के घर से चोरी का अपाचे बाइक भी बरामद किया है। गिरफ्तार वारंटी वकील पोद्दार पिता यमुना पोद्दार ग्राम मानिकपुर वार्ड संख्या-08 पर न्यायालय के द्वारा निर्गत स्थाई वारंट +82 एवं मोहम्मद अताबुल मियां पिता कमरुल मियां, तथा महेश रजक दोनों ग्राम और थाना फुलकाहा जिसपर न्यायालय के द्वारा निर्गत 82+ एन बी डब्ल्यू वारंट है।

Advertisements
Ad 1

वहीं वारंटी मानिकपुर वार्ड-09 निवासी पिंटू कुमार यादव पिता कलानंद यादव के घर से छापेमारी के दौरान एक अपाचे बाइक चोरी का बरामद हुआ। जिसे जप्त कर कांड संख्या 197/24 दर्ज कराते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु बुधवार को सभी वारंटी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष रौनक कुमार ने दिया है।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: