बिहार

पूर्व अमीर ए शरियत स्व मौलाना वली रहमानी की जीवनी पर पुस्तिका अहद ए जावेदां का हुआ लोकार्पण

फुलवारी शरीफ, अजित .इमारत ए शरिया के सेमिनार हॉल में पूर्व अमीर ए शरियत स्व मौलाना वली रहमानी की जीवनी पर लिखी पुस्तिका अहद ए जावेदां पुस्तक का विमोचन किया गया. पुस्तक का विमोचन में कई उल्लेमा ए दीन एवं शिक्षाविद शामिल हुए. समारोह में लोगों ने कहा कि पूर्व अमीर ए शरियत देश दुनिया के लिए इमारत ए शरिया के माध्यम से जो कार्य किया है उसे गांव गांव तक पहुंचाना होगा तभी समाज की उन्नती होगी.

पुस्तक विमोचन कार्य क्रम को संबोधित करते हुए इमारत ए शरिया बिहार,झारखंड,उड़ीसा और बंगाल के अमीर ए शरियत हजरत मौलाना सैयद फैसल रहमान ने कहा कि पूर्व अमीर ए शरियत स्वर्गीय हजरत मौलाना सैयद वली रहमानी ने इमारत ए शरिया के माध्यम से देश और दुनिया के बहुत कार्य किया जिससे लोगों को लाभ हो रहा है. उन्होंने कहा कि हजरत लोगों को शिक्षित करने एवं स्वास्थ्य समाज के निमार्ण के लिए चिंतित रहते थे,उनके चिंतन का ही परिणाम है कि आज इमारत ए शरिया द्वारा कई शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल चलाया जा रहा है

जिससे हर धर्म मजहब के लोगों को लाभ हो रहा है. इस अवसर पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्लाह,खानकाह मुजिबीया फुलवारी शरीफ के प्रशासक मिन्हाज उद्दीन कादरी,शमसुल होदा मदरसा के प्रार्चाया मसहुद अहमद नदवी,हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सोनू बाबू,सूचना जन संपर्क विभाग के पूर्व अधिकारी मुश्कता अहमद नूरी,पूर्व आईएएस इम्तयाज करीमी, पूर्व विधायक अनवर आलम,सैयद नशरूल अजमल,एस एस कादरी, नेशार अहमद, अजीजूर रहमान,नशूर अहमद नुशी सहित कई गनमाण्य लोग उपस्थित हुए.

Related posts

वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप देवड़ा का खाजेकलां घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, विभिन्न संगठनों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

400 बच्चे नामांकित, विद्यालय में उपस्थिति नदारद, शिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल