बिहार

बसमतिया में 70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार!


अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह 70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को धरदबोचा। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अमर कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के बेला गांव के वार्ड-08 में भारत नेपाल सीमा पर की गई है।

कारोबार में संलिप्त युवक बेला पंचायत के बंगाली टोला वार्ड-03 निवासी 24 बर्षीय संजीत कुमार दास बताया जा रहा है। इस बाबत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक से आवश्यक पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: