बिहार

फुलवारी शरीफ के खानकाह मोड़ के पास वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने की मांग

फुलवारी शरीफ, अजित .फुलवारी शरीफ के खानकाह मोड़ के पास वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगाने की मांग कि गई है. इस संबंध में फुलवारी शरीफ के सीपीआई (एमएल )के विधायक गोपाल रविदास ने विधानसभा में सरकार के सामने प्रस्ताव रखा है. संबंध में विभागीय मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया है कि इस तरह की प्रतिमा चौक चौराहे पर लगाने के लिए जिला अधिकारी के स्तर से जांच कर कर रिपोर्ट मंगाई जाती है.

विधायक गोपाल रविदास ने बताया कि भारतीय सेना के सिपाही अब्दुल हामिद 10 सितंबर 1965 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए थे, उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया.अन्य स्वतंत्रा सेनानी की तरह परमवीर अब्दुल हामिद का भी मूर्ति खानकाहे मुजिबिया मोड़ फुलवारीशरीफ में लगाने का राज्य सरकार से मांग किया है.

Related posts

आठ पुलिसकर्मी निलंबित; रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

जन्मजात क्लबफुट की ग्रसित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सदर अस्पताल में शुरू हुआ विशेष ओपीडी

बीआईटी मेसरा पटना में छात्र क्लब ‘ऊर्जा’ का शुभारंभ, वार्षिक पत्रिका ‘स्पार्क’ का विमोचन