बिहार

निःशुल्क और खुद खेल सामग्री मंगाकर मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दे रहे : रमेश यादव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार के पटना में होनहारों के लिए रमेश यादव राष्ट्रीय मुक्केबाज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से शारीरिक शिक्षक अनुदेशक वेतन 8000/रूपए महीना में उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला , बड़हरा भोजपुर में दो वर्षों से निःशुल्क और खुद खेल सामग्री मंगाकर मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दे रहे है। जिसमें इनका टीम के एक बच्ची नेशनल और तीन बच्चे प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में मेडल जीते हैं।

पन्द्रह बच्ची और पांच बच्चे एकलव्य आवासीय में चयनित हुए हैं।अभी तीस बच्चे जिलास्तरीय में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश स्तरीय मुक्केबाजी में दिनांक 14/09/2024 को पटना में खेलेंगे।इनका कहना है की ये बच्चो के लिए अपना योगदान देकर अपना जीवन को समर्पित कर दिया इन्होंने दशहरे की छुट्टी में घर न जाकर बच्चों को ट्रेनिंग देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चो बच्ची के लिए अपना पूरा योगदान दे रहे है।

Related posts

हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण डीएलएसए सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक