बिहार

ऑटो सवार महिला से दिनदहाड़े लूटपाट शोर करने पर ऑटो छोड़ चालक हुआ फरार

पटना, अजित .फुलवारी शरीफ थाना के साकेत बिहार कॉलोनी से ऑटो पर सवार होकर प्रखंड कार्यालय जा रही एक महिला से साथ ऑटो चालक ने लूटपाट किया. लूटपाट की शिकार हुई महिला ने शोर मचा दिया तब स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया. ऑटो चालक ने महिला के शरीर से सोने के जवेरात लूट लिया और फरार होने में कामयाब हो गया.

घटना के संबंध थानाध्यक्ष फुलवारी शरीफ मशहूद अहमद ने बताया कि पदमा सिंह नाम की एक महिला साकेत बिहार से प्रखंड कार्यालय आने के लिए ऑटो पर गुरूवार की सुबह दस बजे सवार हुई. कुछ दूर पर जा कर ऑटो चालक ने महिला के कान का टाॅप और अंगुठी लूट लिया और ऑटो से उतार कर भागने लगा इसी बीच महिला ने शोर कर दिया. महिला की शोर पर स्थानीय लोग और पुलिस ऑटो का पीछा करने लगे तब ऑटो चालक अपनी ऑटो छोड़ कर फरार हो गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है.

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा