बिहार

एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में रक्तदान शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में गुरुवार को कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसएसबी चिकित्सालय बथनाहा में लगाया गया। जिसमें 19 जवानों ने अपना रक्तदान किया । रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य यह शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम में अधिकारी व जवान शामिल हुए जिसमें मौके पर चिकित्सालय कमांडेंट डॉक्टर एच के शिंदे, उप कमांडेंट दीपक शाही,पूर्णेदु प्रभाकर, एवं डॉक्टर मिस लीला ,डॉक्टर विमलचंद झा, के अलावे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया के कर्मी एवं समस्त जवान उपस्थित थे।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा