बिहार

गौरीचक के बरावां पंचायत वार्ड संख्या 14 में जला ट्रांसफार्मर

20240805 090017

पटना, अजित। पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बढ़ावा पंचायत के एक गांव में पिछले 5 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा नहीं बदला गया जिससे वहां के लोग काफी परेशान है।

लोगों को बिजली के आभाव में पानी और अन्य दिनचर्या के कार्यों को काफी मुश्किलों से गुजारना पड़ रहा है. इतना ही नहीं किसानों को फसल पटवन के लिए बिजली नहीं रहने से भारी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है. किसानों का कहना एक तो बारिश नहीं हो रही है ऊपर से बिजली विभाग हम लोगों को पिछले 5 दिनों से ट्रांसफार्मर बदलने का कोई उपाय नहीं लगा रहा है. पटवन नहीं होने से खेत में जो बिचड़ा डाला गया है और धान रोपा गया है वह सब सुख रहा है।

गांव के लोगों ने बताया कि बरावां के वार्ड संख्या-14, ग्राम- महदीपुर का ट्रांसफर पांच दिनों से जला है.बिजली विभाग के सहायक अभियंता मसौढ़ी, कनीय अभियंता को जानकारी है फिर भी अभी तक बदला नहीं गया. ग्रामीणों को पीने का पानी एवं किसानो को सुखाड़ मे खेतों में पटवन नही होने से फसल की रोपनी तथा फसल खराब हो रहा है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!