बिहार

सम्पतचक फन्तासिया वाटरपार्क हुआ बंद सभी स्टॉफ ने किया धरना प्रदर्शन

20240805 085915

पटना, अजित। पटना के सम्पतचक के फैंटासिया वाटरपार्क को अनिश्चितकाल के लिए अचानक बगैर स्टाफ को सूचना दिए बंद कर दिया गया है. इससे नाराज कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया।

वाटरपार्क स्टॉफ इंचार्ज अशोक कुमार सिंह ने कहा की हमलोग को बिना सुचना दिए वाटरपार्क बंद कर दिया गया है.हम सभी स्टॉफ का मांग है की अक्टूबर तक का सैलरी दिया जाये.कोरोना काल से अभी तक पी एफ नही दिया गया एवं साथ मे विकल्प के तौर पर किसी कंपनी मे काम दिया जाये. अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हमलोग अनिश्चित काल तक भूख हड़ताल करेंगे. महिला स्टॉफ रिंकी कुमारी ने बताया की पिछले साल वाटरपार्क अक्टूबर मे बंद किया गया था इस बार अगस्त फर्स्ट वीक मे ही बंद कर दिया गया है.हमलोग के छोटे छोटे बच्चे है कहा से वो लोग को खाना खिलाएंगे. हमें या तो अक्टूबर तक का सैलरी दिया जाये या किसी कंपनी मे काम दिया जाये।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!