बिहार

दस लाख रुपए के खातिर पिता से हुआ विवाद, भाई ने मारा दिया चाकू

बेगूसराय, राकेश यादव इन दिनों सम्पत्ति एवं पैसों के को लेकर घरेलू कलह के कारण अपराधिक घटनाएं बढ़ती हीं जा रही है। जहां जिला मुख्यालय के समीप स्थित रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा के पास भाई और भावज ने मिलकर भैसुर को चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक के पिता जमादार रामनिवास राय ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र सोनल राय और उसकी पत्नी प्रियंका देवी ने मिलकर मेरे बड़े बेटे अरविंद कुमार राय को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरा छोटा पुत्र हमसे 10 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

हमने रूपए देने से इंकार कर दिया। मेरा बड़ा बेटा भी इसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर मेरा छोटा बेटा सोनल राय हाथ में पिस्टल लेकर तथा उसकी पत्नी हाथ में चाकू लेकर आए और दोनों नें अरविंद पर हमला कर दिया। चाकू से घायल होने पर अरविंद को हमलोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अब घायल युवक को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है। मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

धनतेरस और दीपावली को लेकर पटना के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था का जायजा

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण