बिहार

शिवम कुमार झा का 48 घंटा बीतने के बावजूद भी कोई अता पता नहीं : मनोज सोन


अररिया, रंजीत ठाकुर घूरना थाना क्षेत्र हरिपुर वार्ड नंबर 2 निवासी अजीत झा उर्फ बाबा झा के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार झा बीते शनिवार को घूरना सुरसर नदी में डूबने के उपरांत लापता हो गया। गोताखोर की टीम लगातार शिवम कुमार को खोजने की प्रयास कर रही है परंतु 48 घंटा बीतने के बावजूद भी गोताखोर की टीम अब तक शिवम को नहीं खोज पाई है। बिना एनडीआरफ टीम बुलाए शिवम को खोजा जा रहा है। उक्त बातें बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने प्रेस जारी कर बताया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा अररिया जिले में बाढ़ जैसी आपदा से निपटाने का कोई ठोस व्यवस्था होती तो शायद आज शिवम की बरामदगी हो गई होती। आपदा जैसी परिस्थिति में यहां लोग को कभी बिजली के करंट से तो कभी आंधी की चपेट में तो कभी नदी में डूबने जैसी घटना घटीत होने पर उन्हें युद्ध स्तर पर मदद नहीं मिलने के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। श्री सोनी ने कहा अब तक सिर्फ गोताखोर की टीम ही शिवम को ढूंढ रही है। एनडीआरएफ टीम को नहीं लगाया जा रहा है ।आखिर क्यों? शिवम को जल्द ढूंढने के लिए एनडीआरएफ टीम को इसमें लगाने के लिए श्री सोनी ने इस मामले को लेकर अररिया एसपी और अररिया डीएम इनायत खान से फोन पर बात किया है।

Related posts

स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

error: