बिहार

वोट की ताक़त का इस्तेमाल भारत को मज़बूत बनाने के लिए मोदी के पक्ष में करें – रविशंकर

फुलवारी शरीफ, अजित : पटना साहिब के राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संपतचक में रोड शो कर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से आह्वान किया कि देश को मजबूत बनाने के लिए विश्व गुरु बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद पर बिठाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को वोट करें और एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से 400 पार पहुंचाते हुए दिल्ली की गद्दी पर एक बार फिर से काबिज करने में अपना योगदान दें.श्री प्रसाद ने कहा की अपने वोट की ताक़त का सही इस्तेमाल आगामी एक जून को नरेंद्र मोदी के हाथों के मज़बूत करने में कीजिए और विश्व में भारत को और ज़्यादा प्रभावशाली बनाने में अपना योगदान अवश्य दीजिए.देश में अब दो चरणों का चुनाव शेष है और 88 सीटों पर मतदान होना बाक़ी है, अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत की ओर इशारा कर रहे है और देश में फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनती हुई स्पष्ट दिख रही है.

रोडशो का आरंभ जगनपुरा मोड़ के समीप ब्रह्मपुरा मंदिर से शाहपुर मोड़ भोगीपुर सदल्लिचक चिपुरा तारनपुर सोनी गोपालपुर संपतचक बाज़ार चकबैरिया कर्णपूरा में जाकर समापन हुआ. इस रोड शो में जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, बाल्मिकी सिंह सहित एनडीए घटक दल के नेता कार्यकर्त्ता तमाम पंचायतों के मुखिया तथा स्थानीय जनता मौजूद रहे रोड शो के दौरान पूरे रास्ते में लोगों ने जगह जगह पर रविशंकर प्रसाद का स्वागत फूल - माला से किया और उन्हें भरपूर मतदान कर जीत के प्रति आश्वस्त किया. कई जगहों पर महिलाओं ने रविशंकर प्रसाद का अभिनंदन किया.

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

error: