बिहार

पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के संपतचक के भोगीपुर में चार लोगों ने किया पोस्टल बैलट से मतदान

फुलवारी शरीफ, अजित निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार वृद्ध लोगों के लिए पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र यानी घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है.इसका फायदा काफी संख्या में लोगों ने उठाया है. शुक्रवार को पटना के संपतचक के भोगीपुर में भी वृद्ध मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट मतदान सेवा का लाभ उठाया.

Advertisements
Ad 1

दरअसल,संपतचक के भोगीपुर में वयोवृद्ध समाज सेवी सुखदेव सिंह के खराब सेहत एवं उम्र को देखते हुए उनके बेटे ग्रेटर पटना फाउंडेशन के फाउंडर सह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नागेश्वर सिंह ” स्वराज ” ने पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए आवेदन किया था.इनका लोकसभा क्षेत्र पटना साहिब है. शुक्रवार को पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर-14, ग्राम भोगीपुर के मतदान केंद्र संख्या- 67 मे वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह के आवास पर मतदान कर्मी ईवीएम मशीन और अन्य सामग्री लेकर पहुंचे और मतदान संपन्न कराया.इस सुविधा का लाभ सुखदेव सिंह के आलावा एतवरिया देवी पासवान,श्याम प्यारी देवी और सुरेन्द्र सिंह ने भी पोस्टल बैलेट से मतदान करके उठाया .

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: