मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) जब तक नव युवा नहीं जागेगा तब तक मनेर का विकास नहीं होगा। युवा जागेगा मनेर विकास के पथ पर चल पड़ेगा। ये बातें कहीं मनेर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शंकर यादव ने। शुक्रवार को मनेर नगर परिषद के महिनावां बांध के पास युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संवाद में आये हुए वक्ता छात्र नेता पटना विश्वविद्यालय गौतम आनंद ने कहा कि आज भी विकास में मनेर विधानसभा पिछड़ा हुआ है। सिर्फ सता में बैठे हुए नेता लोग लूट खसौट करने में लगे हुए हैं। नेता लोग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। मनेर नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि बहुत शर्म की बात है कि पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत मनेर विधानसभा आता है लेकिन आज भी विकास से कोसों दूर है, क्योंकि इसका जिम्मेवार यहां की जनता है।
युवाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शंकर यादव ने कहा कि पास में बिहटा है, जो विकास कर चुका है मगर मनेर एक टापू बनकर रह गया है। नवयुवक के सहयोग से युवा ही जनता का विश्वास जीत सकते हैं। हमारा कर्तव्य है कि युवा लोग नशे से दूर रहें एवं बेहतर समाज का निर्माण के लिए आपकी और हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है, समाज की युवा लोग चाह लेंगे तो समाज में विकास की बाहर बहेगी। इसलिए नव युवक लोग आगे आये ताकि हमारा समाज में एक पहचान हो। मौके पर पूर्व कैप्टन श्याम बिहारी सिंह, जमुना सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार, गुड्डू सम्राट, अंकित कुमार, हिमांशु , रोहित कुमार, नीरज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
