बिहार

स्कूल के कमरे में बने गटर से मिला मासूम बच्चा का शव

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक समीप स्कूल के गटर से एक स्कूली छात्र का शव मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई हैं। वहीं शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि छात्र गुरुवार को स्कूल गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

Advertisements
Ad 1

वहीं आज नाला से छात्र का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजन स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगा रहे है और स्कूल में भी तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को शांत करने की कोशिश में जुटी।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: