बिहार

विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं होने से बच्चें रहते हैं असुरक्षित-एच०एम सलाउद्दीन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अब्दुल मजीद टोला अचरा हनुमाननगर में चाहरदीवारी नहीं होने से बच्चे रहते है असुरक्षित। उक्त बातें प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया है। उन्होंने कहा विद्यालय के स्थापना के बाद से अब तक चाहरदीवारी नहीं होने से जहाँ पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को बरसात व गर्मी के समय विद्यालय परिसर के चारो तरफ लगे मक्के, गेंहूं, धान, आदि फसलों के कारण सांप,कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है, वहीं बाहर बने शौचालय भी छतिग्रस्त होते रहता है ।

Advertisements
Ad 1

यहाँ तक कि विद्यालय में रखे सामानों भी असामाजिक तत्वों के कारण बिखर जाता है। जिसको लेकर कई विभागीय पदाधिकारी को लिखित जानकारी दिया गया है। जबकि कई समाचार पत्रों के माध्यम से भी अवगत कराई गई है, परंतु किसी पदाधिकारी ने चाहरदीवारी के ऊपर ध्यान नहीं दिया है।सभी ने केवल खानापूर्ति किया है।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: