बिहार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फुलकाहा थाना पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला

20240402 134902

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने आज सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति बहाल करने हेतु फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के भंगही,भोड़हर,चैनपुर, नवाबगंज, फुलकाहा, कोशिकापुर, मानिकपुर,एवं फुलकाहा बाजार होते हुए लक्ष्मीपुर अचरा आदि गांव में निकाला गया। उस दौरान जगह-जगह विशेष वाहन चेकिंग चलाया गया।

इस अभियान में फुलकाहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार,एस आई अरुण कुमार, उमेश कुमार शर्मा,सुरेंद्र कुमार,परमात्मा नंद सिंह यादव,ए एस आई प्रवीण कुमार भारती, पीटीसी भोप्रित कुमार, ओमप्रकाश आदि पुलिस वालों के साथ चल रहे थे तो वहीं फुलकाहा एसएसबी कैंम्प इंस्पेक्टर हरबंस लाल जवानों के साथ मौजूद थे। इसके अलावे सी०ए०पी०एफ की टीम शामिल थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!