बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस व एसएसबी के जवानों ने 10 किलो गाजा किया बरामद, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह इंडो नेपाल सीमा पर अवस्थित कोशिकापुर गांव से एसएसबी जवानों व फुलकाहा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर तस्करी का 10 किलो गाजा बरामद किया है। तस्कर पुलिस व जवानों को देख मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नेपाल से प्रतिबंध गाजा को लेकर सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र के बाजारों में ले जा रहा था जिसकी सूचना एसएसबी जवानों को लगी। सूचना मिलते ही एसएसबी ने पुलिस के साथ मिलकर गाजा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस अभियान में एसएसबी इंस्पेक्टर हरबंस लाल एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार के अलावे कई पुलिस बल व जवान शामिल थे।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: