बिहार

त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, कटहरा, फारबिसगंज में आगामी सत्र 2024-25 को लेकर त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला का शुरूआत लोक शिक्षा समिति के माननीय प्रदेश सचिव के द्वारा भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में संचिका, पंजी एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। द्वितीय सत्र में प्रमुख विभागों पर चर्चा की गई एवं वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई। तृतीय सत्र में विद्यालय के सबल पक्षों पर तथा “प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों की शिक्षा व देखभाल” पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Ad 1

चतुर्थ सत्र में केंद्रीय विषय योग, शारीरिक शिक्षा, संगीत, संस्कृत, नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा पर बल दिया गया, साथ ही विभागों का बंटवारा भी किया गया। मौके पर प्रदेश सचिव ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ वर्षभर के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाना एवं उनका समुचित ढंग से क्रियान्वयन करना है। ताकि विद्यालय समाज की आकांक्षाओं के अनुरूप कर सके। इस कार्यशाला में संकुल सयोजिका डॉक्टर नेहा राज , स्थानीय समिति के उपाध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद, उमानंद साह, सचिव शिवनारायण दास “भानु” , प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय कुमार राय के साथ सभी आचार्य / आचार्या उपस्थित रहे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: