अररिया, रंजीत ठाकुर। मैट्रिक का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल बन गया है। कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में छात्र-छात्राओं ने अच्छे नंबर लाकर अपने माता-पिता सहित कुर्साकांटा का नाम रौशन किया वहीं कुर्साकांटा प्रखंड के स्थानीय पंचायत मरातीपुर वॉर्ड-0 4 निवासी सचिन कुमार ,पिता रंजन कुमार साह ने मैट्रिक परीक्षा 2024 में 441 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया सचिन ने कहा कि नजर नजर में उतरना कमाल होता है ,नफ्स न्फ्स में बिखरना कमाल होता है, सफलता पालेना कोई कमाल नहीं, सफलता प्राप्त करते रहना कमाल होता है
उन्होंने कहा कि अब हम इंटर की तैयारी करेंगे हम को जितने भी शिक्षक शिक्षा दिए हैं उन सभी का मैं बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं और उनके लिए ऊपर वाले से दुआ करता हूं उसकी उम्र और उसके शिक्षा में ईश्वर चार गुणां परिवर्तन करें, सचिन ने 441अंक लेकर अपने परिवार और प्रखंड का नाम रौशन किया इस उपलब्धि पर सरस्वती विद्या विहार कोचिंग के संस्थापक दीपक कुमार और सहायक शिक्षक संजीव साह प्रशांत कुमार, नितीश कुमार , सभी ने शुभकामनाएं दी और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
