बिहार

आत्मसमर्पण करने वाले 4 नक्सलीयों के परिजन को दिया गया ढाई-ढाई लाख रुपए की राशि

जमुई, मो० अंजुम आलम। जमुई में आत्मसमर्पण करने वाले चार हार्डकोर नक्सली के परीजनों को पुनर्वास योजना के तहत ढाई-ढाई लाख यानि कुल दस लाख रुपए की राशि का चेक जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसपी डॉ शौर्य सुमन और सीआरपीएफ कमांडेंट सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दिया गया। जमुई पुलिस की पहल से वर्ष 2020 में डॉक्टर सोरेन , वर्ष 2022 में तीन नक्सली नागेश्वर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा और बालेश्वर कोड़ा को आत्म समर्पण कराया गया था। जिसको लेकर विभाग के द्वारा मिलने वाली राशि की पहली किस्त में ढाई-ढाई लाख रुपए का चेक सभी के परिजनों को दिया गया। बाकी की राशि भी नियमानुसार दिया जायेगा। वही इस मामले को लेकर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा नक्सल पुनर्वास योजना के तहत लगभग 23 लाख रुपए की एक मूस्त राशि मिलना है। जिसको लेकर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजन को फिलहाल ढाई ढाई लाख रुपए का चेक दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

जेल से बाहर निकलने के बाद आईटीआई के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्टाइपेंड मंथली दिया जाएगा। अभी तीन साल का लोपिंग पीरियड रहता है यानि जब से आत्मसमर्पण किया है उस तारीख से तीन साल होने के बाद ही जो पैसा मिला है उसका उपयोग कर पाएंगे।।आगे एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने अपील किया कि सरकार के द्वारा मिलने वाले नक्सल पुनर्वास योजना का लाभ लें और सभी नक्सली मुख्य धारा से जुड़े।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: