बिहार

फुलकाहा में 11 वें नए थानाध्यक्ष के रूप में अमित कुमार ने लिया योगदान

अररिया, रंजीत ठाकुर।  फुलकाहा थाना के 11वें नए थानाध्यक्ष के रूप में आज शनिवार को अमित कुमार ने योगदान लिया । योगदान के बाद नए थानाध्यक्ष ने पत्रकार को कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना, असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के साथ साथ शराब माफियाओं व बालू माफियाओं पर कड़ी नजर रखना व समाज के सभी वर्ग के लोगों से जुड़कर उनका विश्वास हाशिल करना। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें।

Advertisements
Ad 1

अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही थाना क्षेत्र में शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना तथा हरेक गरीब व असहाय लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त की है। योगदान लेने के साथ ही उन्होंने थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी ली।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: