बिहार

सरकारी स्कूल के बच्चों को मिले बैग और वाटर बोतल तो खिले चेहरे

फुलवारीशरीफ़, अजित यादव। सरकारी स्कूल के बच्चों को बैग और वाटर बोतल मिला है जिसके बाद उनके चेहरे खिले खिले हो गए. बच्चों ने गिफ्ट के लिए आभार जताया और कहा कि अब और ज्यादा मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तरफ से बच्चों को अनमोल उपहार 1 क्लास से 3 क्लास के बच्चो को मिला. उपहार में बैग,वाटर बोतल , तरह-तरह के कलर, ड्राइग कॉपी ,पेंसिल ,स्लेट पाकर बच्चे बहुत खुश हुए ,इनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान छा गई है .बच्चे अभी ड्राइंग कॉपी में रंग भरने में लगे है. अपने मनपसंद रंग चित्र में भरकर खुश होना बच्चों को काफी अच्छा लगता है .मैडम ने बताया की हमेशा बिहार शिक्षा परियोजना के तरफ से बच्चों को उपहार मिलते रहे।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा