फुलवारी शरीफ, (अजीत यादव) पटना के पालीगंज में सोमवार को एक सड़क हादसे के बाद मुआवजे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारिर्यों पर डीएसपी पालीगंज के द्वारा लाठी चार्ज कराए जाने से नाराज भाकपा माले ने फुलवारी शरीफ में दोषी डीएसपी पालीगंज को हटाने, प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठी से घायल लोगों के समुचित इलाज और मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. सीपीआईएमएल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मार्च ईसापुर से निकाला और शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरते हुए शहीद भगत चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया .
शहीद भगत सिंह चौक पर प्रखंड सचिव गुरुदेव दास साधु शरण प्रसाद शरीफा मांझी लेलीन पासवान भोला चौधरी नसरीन बानो समेंत अन्य माले नेताओं ने सभा को संबोधित किया वक्ताओं ने कहा कि पालीगंज में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी. मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर डीएसपी पालीगंज ने लाठी चलवाया जिसमे कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं.इनमे कई घायलों को पालीगंज और एम्स में इलाज चल रहा है.पुलिसिया बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले आंदोलन करने सड़क पर उतरे है. घायलों का संपूर्ण इलाज व मुआवजा की मांग करते हैं.
