बिहार

सुनवाई कार्यक्रम : बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल पर राजद द्वारा चल रहे ‘‘सुनवाई’’ कार्यक्रम राजद कार्यालय में दिनांक 23 जनवरी 2024 मंगलवार विधि मंत्री डॉ मो शमीम अहमद एवं कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ‘‘सुनवाई’’ करेगें।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दोनों मंत्री से मिलने वालों को मंगलवार 23 जनवरी 2024 को राजद कार्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आवेदक स्वयं उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराकर ही सुनवाई कार्यक्रम मे शामिल होंगे। जिनका रजिस्ट्रेशन होगा क्रमानुसार अपराह्न 01 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मंत्री द्वय बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और आवश्यक कार्रवाई करेगें। एजाज ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं को मंत्रीगण से मिलकर अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े जनसमस्याओं अथवा शिकायतों से उन्हें अवगत कराने के लिए आवश्यक संलग्नों के साथ लिखित में आवेदन देना होता है, उसी के अनुसार सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाती है।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: