बिहार

श्री रामलला के वकील रविशंकर प्रसाद का घर हुआ भगवामय

पटना, (न्यूज क्राइम 24) पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद के नागेश्वर कॉलोनी आवास को पूरा भगवा झंडा, लाइटिंग और प्रभु श्रीराम के भव्य कटआउट के साथ सजाया गया है। रामभक्त उनके आवास पहुंच फोटो खींचा रहे है। ज्ञात हो कि रामलला के वकील के रूप वे अयोध्या गए है जहां प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। श्री प्रसाद ने अपने वक्तव्य में समस्त पटनावासियों को इस पावन दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

श्री प्रसाद ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि प्रभु श्रीराम व हिंदुओं के वकील के रूप में मेरी भी छोटी से भूमिका इस महान कार्य में रही है। सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के उपरांत आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम अपनी जन्मभूमि श्री अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। देश भर के साथ ही पटना में काफी उत्साह और भक्तिमय माहौल देख मन बहुत प्रफुल्लित है। प्रभु श्रीराम सबों को अपना आशीर्वाद दें।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: