फुलवारी शरीफ, अजीत। शनिवार को प्रखंड के मैनपुर अन्दा उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबूचक में शिक्षा संवाद का कार्यक्रम हुआ.सबसे पहले विद्यार्थियों ने बिहार गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की.शिक्षा विभाग के रवि भूषण ने बिहार सरकार द्वारा लागू किये गए योजनाओं को विस्तृत चर्चा की.उन्होंने बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना, बालिका प्रोत्साहन योजना, किशोरों स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के बारे में बताया.विद्यालय प्रधानाध्यापक विनोद सिन्हा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने व अविभावकों को बच्चों पर ध्यान देने की सलाह दिए.प्रसिद्ध यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओ का लाभ उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पड़ेगा बिहार तो आगे बढ़ेगा बिहार का सपना साकार करना है.
इसमें प्रखंड शिक्षा विभाग के रवि भूषण प्रसाद बीआरसी अकाउंटेंट, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद सिन्हा शिक्षा प्रेमी ग्रामीण प्रसिद्ध यादव, अर्जुन प्रसाद ,राजनंदन प्रसाद,चंद्रशेखर प्रसाद ,विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार प्रधानाध्यापक, अहमद हुसैन प्रधानाध्यापक म वि बाबूचक,अमरेन्द्र कुमार, एमडी सेराजुल्लह,भानु प्रताप ओझा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार ,धर्मेंद्र कुमार,पूनम कुमारी,शिखा सुमन,आदि उपस्थित रहे.
