बिहार

फुलवारी में निकला भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर

पटना, अजीत। बेऊर के महावीर कॉलोनी स्थित दुर्गा माता के मंदिर में भी 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.मंदिर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह आठ बजे आरती के बाद नौ बजे से मंदिर के उपरी तल्ला पर श्री राम दरबार में पाँच घंटे का संगीत मय सुंदरकांड पाठ होगा और मंदिर के निचला तल्ला पर बारह फिट लंबा और दस फिट चौड़ा एल ई डी स्क्रीन पर अयोध्या के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया जाएगा तथा आने वाले सभी श्रद्धालु के बीच प्रसाद बांटा जाएगा।

अयोध्या श्री राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजा जा रहा है.पूरे मंदिर को आकर्षक लाइट और ताजा फ़ूलों के ग्यारह सौ माला से मंदिर को सजाया जाएगा. शाम में 500 मिट्टी के दीप प्रज्वलित कर मंदिर और उसके बाहर सजाया जाएगा. शाम में पुनः सात बजे आरती के बाद भजन कीर्तन होगा और प्रसाद बांटा जाएगा. जब चौदह वर्ष के बनवास से श्री राम जी आए थे तो दीपावली मनाया गया था और उसी तरह लगभग पाँच सौ साल के संघर्ष के बाद हमलोगों को यह अवसर देखने को मिल रहा है इसलिए पूरे महावीर नगर कॉलोनी मोहल्ला के हर घर को दीप जलाकर दीपावली जैसा सजाया जाएगा।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: