बिहार

एचडीएफसी एटीएम के पास साइबर ठग गिरोह में दो लोग गिरफ्तार!

नालंदा, राकेश। कतरीसराय थाना के मायापुर में पैर पसारने के साइबर ठग अब लहेरी थाना में अपना पैर पसार रहा है तभी तो लगातार लहेरी थाना क्षेत्र इलाके से साइबर ठगो की गिरफ्तारी हो रही है। ताजा मामला भी लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के भरावपर मछली मार्केट की है,जहां एचडीएफसी के पास कुछ बाहर से आए हुए साइबर ठग गिरोह के द्वारा फर्जी तरीके से एटीएम की आपूर्ति की जा रही थी।

इन साइबर ठगो के द्वारा बिहार शरीफ में फर्जी एटीएम और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराकर गलत तरीके से रुपया की निकासी करते है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी के दौरान दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर ठग के पास से पांच फर्जी एटीएम तीन पासबुक नगद 25000 रुपया एक सिम कार्ड तीन मोबाइल बरामद किया गया है। सदर डीएसपी नरुल हक ने बताया कि गिरफ्तार साइबर ठगो से पूछताछ की जा रही है और इसका आपराधिक इतिहास खगला जा रहा है।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक