बिहार

कैरियर कम्प्यूटर सेंटर के 150 छात्र छात्राओं का दल राजगीर का शैक्षणिक परिभ्रमण से लौटे

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) चौक शिकारपुर स्थित कैरियर कम्प्यूटर सेंटर के 150 छात्र छात्राओं का दल राजगीर का शैक्षणिक परिभ्रमण से लौट आया है। छात्रों का यह दल तीन बसों के द्वारा गया। निदेशक डॉक्टर राज किशोर चौरसिया ने बताया कि कैरियर कम्प्यूटर सेंटर प्रत्येक वर्ष अपने छात्रों के लिए ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराता है, जिससे छात्र गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें। गाइड के द्वारा सोन भंडार के इतिहास की जानकारी दी गई।

Advertisements
Ad 1

इसके अतिरिक्त छात्र रोपवे से पहाड़ी स्थित विश्व शांति स्तूप गए। छात्रों को गर्म जल का कुंड ब्रह्म कुण्ड का दर्शन कराया गया। विरायतान के अदभुत प्राकृतिक छटा एवम वर्द्धमान महावीर की झलकियों को देखकर छात्र अति प्रसन्न हुए। इस शैक्षणिक परिभ्रमण में अभिषेक सर, राज कुमार, आयुषी, ईशा, माही, अन्नू, सच्चिदानानंद, कार्तिक, विशाल, आकाश, सागर, तंजीम, दिलशाद, ओशी, महिमा, गुनगुन, नीरज, शुभम, अंजली, ज्योति, पियूष, कन्हैया, प्रणव, आदित्य, आभा, आयुष, जॉय प्रतीक, रिया, मुस्कान, किशन, मानवी आदि विशेष रूप से सक्रिय रहे।

Related posts

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

error: