बिहार

357वें प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी तैयार, देख लीजिये ट्रेन कि सूची

पटना, (न्यूज क्राइम 24) सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना साहिब के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही के अथक प्रयासों से 357 वें प्रकाश गुरु पर्व में देश-विदेश के सिख संगत गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म भूमि पटना साहिब में लाखों की संख्या में आने वाले हैं जिसको लेकर प्रबन्धक कमिटी के सभी लोग संगतों के रहने खाने के प्रबंध में लगे हैं।

इसी को लेकर 09.01.2024 से 23.01.2024 तक दो मिनट तक पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर 20 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया गया हैं। जिसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी पटना साहिब के उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने कहा की प्रबन्धक कमिटी संगतों के सुरक्षा से लेकर आवासान तक के बेहतर सुविधा देने के लिए लगी हुई हैं।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे