बिहारराजनितिक

अब वह दिन दूर नहीं है ज़ब जदयू पूरी तरह से खंडित होते हुए दिखेगी : चिराग पासवान

पटना, (न्यूज क्राइम 24) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं मालूम है कि उन्हें कोई बनाना चाह रहा है, वह बनना चाह रहे हैं, कोई बनाएगा या कोई नहीं बनाएगा, नहीं मेरी वह चिंताओं में से है। मुझे इस बात से नहीं फर्क पड़ता की इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार जी को संयोजक बनाता है या नहीं बनाता है, भले उनकी यह महत्वाकांक्षा जरूर होगी। मेरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जरूर बनना चाहते हैं,

Advertisements
Ad 1

लेकिन जिनसें बिहार नहीं संभालता वे इतने बड़े घटक दलों का गठबंधन को कैसे संभालेंगे? यह बहुत बड़ा प्रश्न है? और संभवत यही कारण होगा की जो दूसरे घटक दल के नेता भी हैं, उन्हें यह जिम्मेवारी नहीं दे रहे हैं। आगे श्री चिराग ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है कि जब जनता दल यूनाइटेड पूरी तरह से खंडित होते हुए दिखेगी, संभवत आने वाले दिनों में नामोनिशान लेने वाला कोई नहीं रहेगा। आगे श्री चिराग ने पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले को गलत बताया, जिस तरीके से केंद्र के एजेंसियों के ऊपर इस तरीके से हमला करना कहीं से उचित नहीं है। यह हमला जो कहा जा रहा है की आक्रोश मे होकर किया गया यह पूरी तरीके से राज्य सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से करवाया गया हमला है जो पूरी तरीके से गलत है। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: