पटना, अजीत कुमार। राजधानी पटना के बेऊर थाना के बेऊर मोड़ के पास टावर से बैटरी चुराने पहुंचे चोरों ने वहां पहुंची पुलिस पर गोली चला दी. इस गोलीबारी में बेऊर थाना के एस आई फूलन राम के दाहिने हाथ की केहूनी में गोली लग गई और वह जख्मी हो गए. इसके बाद पुलिस टीम ने अपराधियों को ललकारते हुए खदेड़ा और तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया.हालाकि अंधेरे का फायदा उठाकर कर चार चोर फरार होने में सफल हो गए. पुलिस ने इस दौरान वहां से चोरी कर ले जा रहे भारी मात्रा में बैटरियां खोखा एक पिस्तौल एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया. जख्मी एस आई का अस्पताल में इलाज कराया गया और वह पूरी तरह खतरे से बाहर है.
जानकारी के मुताबिक बेउर थाना अंतर्गत बीते रात्रि करीब 2:00 बजे में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी राधे कृष्ण मंदिर मोहल्ला में टावर की बैटरी की चोरी कर रहे हैं. इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई में 112 डायल एवं बेऊर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों के घेराबंदी किया, जिस पर अपराधकर्मियों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया. अपराधियो द्वारा चलाई एक गोली सब इंस्पेक्टर फूलन कुमार राम को दाहिने हाथ में जा लगी जो खतरे से बाहर है .जख्मी हालत में उक्त पुलिसकर्मी द्वारा भी जवाबी फायर करते हुए दो अपराध कर्मियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा तीन और अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सुहाग ने बताया कि टावर की बैटरी चोरी करने पहुंचे चोरों के एक टीम को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बेऊर मोड़ के पास एक मुहल्ले में गई थी,जहां बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. एक गोली एक पुलिस पदाधिकारी फूलन राम को लगी है, वह खतरे से बाहर है.पुलिस ने वहां जवाबी कार्रवाई करते हुए कुल तीन अपराध कर्मियों को पकड़ लिया .पकड़े गए अपराधकर्मियों में एक गौरीचक और दो हिलसा के रहने वाले है . घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा तीन जिंदा कारतूस एवं एक पिस्टल भी बरामद हो गया . पुलिस ने चुरा कर ले जाए जा रहे हैं बैटरी को ही बरामद किया है. कुछ अपराधी वहां से फरार हो गया उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.
