बिहार

सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक समेत 6 लोग हुए घायल!

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और ऑटो पर सवार पांच लोग यानी कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज डॉक्टर मृत्युंजय कुमार पंडित के द्वारा किया जा रहा है। घायल ऑटो चालक की पहचान रतनपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। जबकि ऑटो पर सवार घायलों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरा गांव निवासी राजेश कुमार, दिनेश पंडित ,गणेश पंडित, श्याम किशोर पंडित और सूरज पंडित के रूप में हुई है।

Advertisements
Ad 1

ऑटो पर सवार सभी पांच घायल एक ही परिवार के है।सभी लोग वर्तमान में धनबाद में रहते हैं। एक रिश्ता को लेकर लड़का देखने के लिए पांचो लोग गूगलडीह गांव आए थे जहां से लड़का देख कर वापस ऑटो पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे ।इसी दौरान कटौना पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा दिया गया।जिससे तेज रफ़्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी। जिससे ऑटो बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस पर सवार चालक और एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए ।फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: