बिहार

श्री श्याम मंदिर में मनी देव दीपावली

पटनासिटी, रॉबीन राज। राजाराम लेन स्थित श्री श्याम मंदिर में सोमवार की शाम धूमधाम के साथ देव दीपावली मनायी गयी। मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा 2100 दीप प्रज्वलित कर पुरे मंदिर प्रांगण को दीपों की रौशनी से जगमगा दिया। श्याम प्रेमियों ने मिलकर फूलों से बाबा श्याम के नाम की रंगोली बनाई और उसपर दीपों को जलाया। मंदिर का परिसर पूरा आकर्षक का केंद्र बना रहा। श्याम भक्तों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भजन गाया एवं बाबा के चरणों में दीप और छप्पन भोग अर्पण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के संयोजक मनीष हरलालका, सचिव दिलीप डीडवानिया, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव प्रदीप जैन, सोनू बेडिवाल, गोपी चौमाल, संजय चौधरी एवं बलराम अग्रवाल आदि सक्रिय थे।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अंतरण

गोपालपुर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 586 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद!

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार!

error: