फुलवारी शरीफ़, अजीत। युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा फुलवारी में संविधान दिवस पर लगा ग्राम चौपाल .
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध यादव ,मंच संचालन फुलवारी प्रखंड युवा के अध्यक्ष मंटू यादव ने किया.मंटू यादव ने नई शिक्षा नीति को गरीब विरोधी और कॉरपोरेट के व्यवसाय बढ़ाने की नीति बताया. जिसकी जितनी आबादी ,उसकी उतनी भागीदारी पर बल दिया गया .मुख्य अतिथि पटना जिला युवा राजद अध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर थे,उन्होंने बढ़ती महंगाई पर जोरदार हमला किया.देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, केंद्र सरकार से सम्पूर्ण भारत में जातीय जनगणना की मांग ,नई शिक्षा नीति के खिलाफ सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध यादव ने अपने संबोधन में बताया कि संविधान की ताकत को बताया कि यह राष्ट्रीय पुस्तक हर घर में होना चाहिए, हर किसी को पढ़ना चाहिए, पढ़कर आत्मसात करना चाहिए. संविधान दिवस को उत्सव की तरह मनाएं. महात्मा बुद्ध, अशोक ,शिवजी साहू , बाबा साहेब अंबेडकर, ज्योति बा फुले आदि महापुरुषों की तस्वीरे घर में रखना चाहिए तथा इनके जन्मदिन और पुण्यतिथि को मनाना चाहिए ताकि इनकी अमूल्य योगदान को पीढ़ी दर पीढ़ी जान सके. आगे कहा की आज अम्बेडकरवाद बनाम मनुवाद की लड़ाई है. संविधान बनाम मनुसंहिता की लड़ाई है.गांधी और गोडसे के विचारों की लड़ाई है.महात्मा बुद्ध, अशोक ,शिवजी साहू, फुले रामस्वरूप वर्मा ,जगदेव बाबू सोने लाल पटेल ,चांदपुरी ,लोहिया ,ललाई यादव ,अबुल कलाम बनाम समंतियों, मनुवादियों के साथ लड़ाई है.
अब खुद तय करना है कि मेरी आने वाली पीढ़ी किसी मंदिर की घंटा बजाये या हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज जैसे दुनिया के श्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज में पढ़े. छात्र नेता अनिल कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के खिलाफ बताया कि इसमें रोस्टर नियम लागू हो, जातीय जनगणना देशभर में लागू हो.
इस कार्यक्रम को युवा नेता शेखर यादव ने नई शिक्षा नीति के खिलाफ बताया कि जब उच्च विद्यालय में 3 हजार विद्यार्थी नही होंगे उस विद्यालय को बन्द कर दूसरे विद्यालय में मर्ज कर दिया जायेगा, जो देश के लिए घातक है. प्रदेश युवा की महासचिव अर्चना यादव ने बताया कि गांवों के विद्यालय बन्द कर कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश रची गई है ताकि गरीब शिक्षा से दूर रहे.
