बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में संलिपित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर शराब तस्करी के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति मानिकपुर निवासी पवन यादव बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब सहित छह बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर पवन यादव को गिरफ्तार कर किया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक साजिद आलम ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त अन्य सभी आरोपी की तलाश जारी है, जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक