बिहार

कल से उठेगा कूड़ा, सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म

पटना, न्यूज क्राइम 24। बिहार के पटना नगर निगम में पिछले 14 दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त हो गयी है. नगर निगम की ओर से कर्मियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आश्वासन दिया गया है, इसके बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया है. बुधवार की देर शाम कर्मियों ने यह फैसला लिया है. पटना नगर निगम के 8 सफाईकर्मी और दैनिक कर्मी 14 दिनों से हड़ताल पर थे. सफाई कर्मियों की हड़ताल पर जाने से शहर में कचरे का अंबार लग गया है. ऐसे में नगर निगम की ओर से सफाई कर्मियों की मांग पर विचार करने का फैसला लिया गया है. आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है।

बता दें कि पिछले 21 सितंबर से पटना नगर निगम के 8 हजार सफाईकर्मी और दैनिक कर्मी हड़ताल पर चले गए थे. अपने 17 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ आवाज बुलंद किया था. इन 17 सूत्री मांग में वेतन वृद्ध के साथ-साथ आउटसोर्सिंग व्यवस्था हटाने और समान काम समान वेतन की भी मांग को शामिल किया गया था।

Related posts

गंगा किनारे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया

इमारत शरिया के केंद्रीय कार्यालय में शान से फहराया गया तिरंगा

संपतचक में दिनदहाड़े भीषण जाम, स्कूल वाहनों में फंसे बच्चे

error: