बिहार

महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। किला रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में श्री गुरु अर्जन देव सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र ने किया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। सर्वप्रथम महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के छात्रों के द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

महाविद्यालय के यशस्वी एवं प्रगतिशील प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र सहित मुख्य अतिथि सुमित कुमार सिंह विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी मंत्री शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, डॉ नवल किशोर यादव सदस्य बिहार विधान परिषद, मुख्य वक्ता डॉ ज्ञानेश्वर चौबे विशेष अतिथि, डॉ गोपाल शर्मा, डॉ अनन्ताशुतोष द्विवेदी, डॉ विकास कुमार के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगत अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, सरोपा देकर स्वागत किया गया।

उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम मंत्री सुमित कुमार सिंह ने अपना उद्बोधन दिया तथा उपस्थित शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को बिहार सरकार के तकनीकी शिक्षा के चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सरकारी संस्थानों में नामांकन करा कर अपना भविष्य निर्माण करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए डॉ नवल किशोर यादव सदस्य बिहार विधान परिषद ने कहा, की महाविद्यालय मेरा घर है, इस महाविद्यालय के विकास के लिए जो कुछ भी संभव होगा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने भाषण में महाविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो० ज्ञानेश्वर चौबे ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय के द्वारा एक नवीन विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आश्चर्य का विषय है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने अपने उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस विषय में रुचि लेने की सलाह दी। आज के कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ गोपाल शर्मा ने अपना सारगर्भित विचार व्यक्त किया। उन्होंने पी.पी.टी के माध्यम से गंगा में पाए जाने वाले पुराने जीव जंतुओं पर अपना शोध प्रस्तुत किया और इस कार्यक्रम में गंगा पटना में पाए जाने वाली डॉल्फिन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात की आशंका जाहिर की जिस तरह से गंगा में अन्य जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं और इसका वेग प्रदूषण के कारण वेग समाप्त होता जा रहा है, आने वाले वर्षों में इसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। डॉ अनन्ताशुतोष द्विवेदी जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्कियोजूलॉजी बहुत ही जरूरी विषय है तथा छात्रों को इसके भी विषय में जानना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने सभी आगत अतिथियों को स्वागत किया तथा इस आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विकास कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ उमेश कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ करुणा राय, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ अंबुज किशोर झा, डॉ रेशमा सिन्हा, डॉ अरुण कुमार, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ विजय नारायण सिंह, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ सुबोध कुमार, डॉ एस.टी. असलम, डॉ अमरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुशील कुमार इत्यादि एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्र उपस्थित हुए। भोजन के बाद तकनीकी सत्र प्रारंभ किया गया, जिसमे अनेक विद्वानों ने अपना विचार व्यक्त किया। सभागार में उपस्थित विद्वानों ने कुछ प्रश्न उठाएं जिसका उत्तर दिया गया।

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

error: